पुलिस के अनुसार निकटवर्ती बारां जिले में अतरू थानाक्षेत्र के छजवा गांव में यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार तीन महिलाओं समेत छह लोगों पर हमला एवं हत्या का मामला दर्ज किया गया है तथा एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान बारां शहर के निवासी एवं स्थानीय अनाज मंडी व्यापारी राघवेंद्र सिंह चौधरी के रूप में हुई है।
अस्पताल ले जाते वक्त व्यापारी ने तोड़ा दम
पुलिस ने बताया कि वह अपने खजांची के साथ अपना 25000 रुपये लेने छजवा गांव में किसान बिरदीचंद मीणा के घर गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्योजी लाल ने बताया कि इसी बीच भुगतान को लेकर बहस हो गयी और मीणा के परिवार के सदस्यों ने उस पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी जबकि उनमें से कुछ नुकीले छड़ से वार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।