(India)
पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर बीजेपी (BJP) की निलंबित नेता नूपूर शर्मा (Nupur Sharma) की ओर से पिछले दिनों की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को रांची (Ranchi) में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. इस दौरान वाहनों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ भी हुई. फिलहाल हालात को देखते हुए रांची शहरी इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है. पथराव और लाठीचार्ज में 2 दर्जन से भी ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं. बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा भी पथराव में जख्मी हो गए हैं, उन्हें इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।