आशा पारेख के इस आइकॉनिक सॉन्ग पर उर्फी जावेद ने किया जमकर डांस
(India) बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. उर्फी का अजीबो-गरीब स्टाइल उन्हें हमेशा सुर्खियों में बनाए रखता है. उर्फी कभी वेस्टर्न तो कभी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं. लेकिन हर दिन उर्फी जावेद अपने दमदार लुक के साथ पैपराजी पर हाजिर रहती है. कुल मिलाकर उर्फी लोगों के बीच खुद को लेकर क्रेज बरकरार रखने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. उर्फी जावेद को उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए अक्सर ट्रोल किया जाता है. बावजूद इसके उर्फी इन ट्रोलर्स को किनारे रखते हुए अपने लाइफ में आगे बढ़ती रहती है. यही वजह है कि आज उर्फी की फैन फॉलोविंग भी काफी तगड़ी हो चुकी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।