(India)
अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर हांफ रही है। अपने दूसरे वीकेंड में फिल्म का हाल बुरा रहा है। इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कुल मिलाकर महज 7.25 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। जबकि पहले वीकेंड में इस फिल्म ने 39.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यानी पहले वीकेंड के मुकाबले दूसरे वीकेंड में कमाई 81 परसेंट तक गिरी है। यह किसी भी फिल्म के लिए बेहद दुखद है। खासकर तब जब सामने कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' रिलीज के 24वें दिन भी इससे अधिक कमाई कर रही है। जी हां, 'भूल भुलैया 2' ने रविवार को 3.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जबकि रिलीज के 10वें दिन रविवार को 'सम्राट पृथ्वीराज' की कमाई 3.25 करोड़ रुपये रही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।