आशियाना का रहने वाला विनीत रावत जोमैटो में डिलीवरी बॉय है। विनीत शनिवार रात अजय सिंह को खाना देने गया था। आरोप था कि अजय सिंह ने उससे नाम पूछा। विनीत रावत नाम सुनते ही अजय भड़क गया। उसने गालियां देते हुए कहा, ‘अब हम तुम लोगों का छुआ सामान लेंगे क्या?’ विरोध पर उसने पहले खाने का पैकेट फेंक दिया और इसके बाद मुंह पर गुटखा थूक दिया। विरोध पर परिजनों के साथ मिलकर मारपीट भी की थी। इसके बाद 112 पर फोन कर विनीत ने शिकायत की। पुलिस ने मारपीट करने वाले अजय सिंह और शिवम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्यों और घटना को लेकर दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।