2022 में अब तक 118 आतंकी मारे गए; इनमें 32 आतंकी विदेशी
(India) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में टारगेट किलिंग के बाद सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन ऑलआउट को और तेज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस साल अब तक 118 आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें 32 विदेशी आतंकी भी शामिल हैं।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, 'घाटी में इस साल अब तक 32 विदेशी समेत 118 आतंकियों को मारा गया है। इनमें 77 आतंकी लश्कर के और 26 जैश-ए-मोहम्मद के हैं। पिछले साल 2021 में इसी अवधि में 2 विदेशी आतंकवादियों सहित कुल 55 आतंकवादी मारे गए थे।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।