(India)
ED ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज को महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में पूछताछ के लिए आज तलब किया है. जैकलीन से ईडी इस मामले को लेकर कई बार पूछताछ कर चुकी है. ईडी सुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन से पहले भी कई बार पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुका है. आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ दिन पहले ही कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था. हांलाकि, अदालत ने जैकलीन के खिलाफ लुकआउट नोटिस को निलंबित कर दिया था. कोर्ट ने जैक्लीन को 31 मई से छह जून के बीच आबू धाबी में हो रहे आइफा अवॉड्रस में शिरकत करने की इजाजत दे दी थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।