(India)
उदयपुर में दर्जी की तालिबानी तरीके से हत्या के बाद पूरे शहर में पुलिस तैनात कर दी गई है। 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू है। राजस्थान में ऐहतियातन 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। एक महीने के लिए धारा 144 लागू की गई है। धारा 144 लागू होने के बावजूद भाजपा ने बंद बुलाया है। मृतक कन्हैयालाल साहू का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर घर ले जाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।