(India)
साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की दुनिया में बतौर बिजनेस वुमन एंट्री की है। एक्ट्रेस की मानें तो बिजनेस की दुनिया में इस वक्त उतरना उनके लिए सबसे अच्छा था, जिसे लेकर वे काफी खुश हैं। फिल्मों की बात करें तो रश्मिका जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। 'मिशन मजनू' में वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' और अमिताभ बच्चन स्टारर 'गुडबाय' में भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।