(India)
बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) हर सीजन में ही सुर्खियां बटोरता है. इस शो में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सेलिब्रिटी पहुंचते हैं और काउच पर बैठ कॉफी पीते हुए अपनी जिंदगी के कई राज से पर्दा उठाते हैं. इस शो का 7वां सीजन आज यानि 7 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. इस बार आप इसे टीवी पर नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म पर देखेंगे. शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नजर आने वाली हैं. शो का एक प्रोमो करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था जिसमें एक सवाल पर रणवीर सिंह नाराज हो जाते हैं और रणबीर कपूर को लेकर कह देते हैं कुछ ऐसी बात.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।