(India)
'बिग बॉस 15' का खिताब तेजस्वी प्रकाश ने और 'बिग बॉस OTT' को दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम किया था। दोनों ही शोज को खूब पसंद किया गया था। वैसे हर साल ही सलमान खान के होस्टेड शो का इंतजार होता है कि वह कब आएगा और उसमें कौन-कौन सेलेब्स शामिल होंगे। इस बार भी है। लेकिन यब कब आएगा उस बारे में 'ईटाइम्स' ने एक्सक्लूसिव जानकारी दी है। बताया है कि यह रियलिटी शो अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। वहीं घर के मरम्मत का काम भी अगले सप्ताह से शुरू होगा, जिसे बनकर पूरी तरह से तैयार होने में दो महीने का समय लगेगा। मतलब ये कि सितंबर, 2022 में घर के कंस्ट्रक्शन का काम पूरा होगा। फिर सइमें टेक्निकल टेस्ट वगैरह भी किए जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।