(India)
देश के सबसे बड़े ठगों में से एक सुकेश चंद्रशेखर से रिश्तों को लेकर एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ईडी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, एजेंसी अब एक्ट्रेस के खिलाफ चार्जशीट दायर करने जा रही है. ईडी ने जैकलीन के खिलाफ मिले सबूतों की समीक्षा की है, जिसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की जा सकती है. इससे पहले ईडी ने इसी मामले में जैकलीन से पूछताछ भी की थी. साथ ही उनकी करोड़ों की संपत्ति को भी जब्त किया गया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।