सुष्मिता को डेट कर रहे ललित मोदी का, ललित मोदी-सुष्मिता करेंगे शादी
(India) राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष रहे ललित मोदी पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट कर एक बार फिर चर्चा में आए हैं। PL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे ट्विटर पर पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन से शादी होने का ऐलान किया। उन्होंने सुष्मिता को बेटर हाफ बताया। मीडिया में खबर चली तो पहले ट्वीट के करीब आधे घंटे बाद अपनी सफाई में उन्होंने दूसरा ट्वीट किया। इसमें लिखा- स्पष्ट कर दूं कि शादी नहीं हुई है, एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी भी जल्द होगी।
राजस्थान के नागौर जिले से क्रिकेट की दुनिया में सिक्का जमाने वाले ललित मोदी को RCA अध्यक्ष बनाने के लिए तत्कालीन सरकार ने नियम तक बदल दिए थे। 56 साल के मोदी बॉलीवुड एक्ट्रेस सेन से जल्द शादी भी करने वाले हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।