Sushmita Sen Reaction : 'न शादी...ना सगाई', ललित मोदी संग डेटिंग के ऐलान के बाद सुष्मिता सेन ने किया react
(India) Sushmita Sen Reaction On Lalit Modi Affair : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इस वक्त अपनी लव लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) मशहूर बिजनेसमैन ललित कुमार मोदी (lalit Kumar Modi) को डेट कर रही हैं. इस बात का खुलासा हाल ही में ललित मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए किया. ललित मोदी के इस ऐलान के बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त छाए हुए हैं. लोग तरह-तरह मीम्स शेयर कर सुष्मिता और ललित मोदी को ट्रोल कर रहे हैं.
अब इस ट्रोलिंग के बीच सुष्मिता सेन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो अपनी दोनों बेटियों के साथ काफी खुश नज़र आ रही हैं. इस पोस्ट में सुष्मिता ने ये भी साफ कर दिया कि न तो उनकी शादी हुई है और ना ही कोई सगाई. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो बहुत सफाई दे चुकी हैं पर अब नहीं!

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।