रिया ने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने की बात मानी:NCB ने किया बड़ा खुलासा
(India) सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में ड्रग एंगल से जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB ने चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

चार्जशीट के पॉइंट नंबर 304 में लिखा है कि रिया ने ये बात मानी है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए होने वाली ड्रग डीलिंग में शामिल थीं।

अभी चार्जशीट NDPS कोर्ट में दाखिल की गई है। यदि आरोप सही साबित हुए तो रिया को 10 साल के लिए जेल जाना पड़ सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।