सिद्धू मूसेवाला की जान लेने वाले दो शूटर समेत 4 ढेर, अटारी बॉर्डर पर शूटर एनकाउंटर खत्म
(India) पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के शूटरों के साथ लगभग पांच घंटे तक चली पुलिस की मुठभेड़ फिलहाल समाप्त हो गई है। पंजाब पुलिस के डीजी ने एनकाउंटर खत्म होने की पुष्टि कर दी है। पंजाब डीजीपी ने बताया कि एनकाउंटर में चार शूटर मारे गए हैं। इनमें से दो शूटर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी हैं। शूटरों के पास से एके-47 बरामद हुई है। अमृतसर पुलिस ने अटारी के चिचा भकना गांव स्थित उस इमारत पर कब्जा कर लिया है जिसमें गैंगस्टर छिपे हुए थे। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।