(India)
ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने का कारण इसकी कहानी है। ये फॉरेस्ट गंप की रीमेक है जिसे पहले ही ज्यादातर लोग देख चुके हैं। ऐसे में देखी हुई फिल्म को बदले हुए कलाकारों के साथ देखने लोग नहीं पहुंचे। इसके फ्लॉप होने का दूसरा कारण फिल्म का विरोध किया जाना भी है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड हो रहा है। हजारों लोग इस ट्रेंड से जुड़े जिससे सीधा असर फिल्म पर पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।