ऐसे में अब मिलिंद सोमन के किरदार और लुक से पर्दा उठ गया है। फिल्म इमरजेंसी में सैम मानेकशॉ के किरदार में मिलिंद सोमन नजर आएंगे और सोशल मीडिया पर उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा है।
मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने किरदार की जानकारी दी है। मिलिंद ने सैम मानकेशॉ के किरदार में अपनी एक तस्वीर शेयर की है और वो इस किरदार में बखूबी जच रहे हैं। आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी मिलिंद के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मिलिंद को ऐसे किरदार में देखना वाकई बेहतरीन होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।