शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का एक पुराना वीडियो सामने आया
(India) शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख दीपिका के बालों को संवारते हुए नजर आए। ये वीडियो तितली गाने की रिहर्सल का है। इस दौरान दोनों बैलेंस खो देते हैं और फिर हंसने लगते हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। इस वीडियो पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें, दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ही शाहरुख खान के साथ की है। फिल्म 'ओम शांति ओम' में दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। एक बार फिर से दोनों फिल्म 'पठान' में साथ नजर आनेवाले हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।