गुजरात में अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे 6 पदयात्रियों की मौत,सीएम गहलोत ने जताया दुख
(India)

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि गुजरात में अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे 6 पदयात्रियों की दर्दनाक हादसे में मृत्यु की जानकारी दुखद है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें, सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।