टाइगर से ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी चर्चाओं में
(India) बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) उन हसीनाओं में से हैं, जिनका फैशन सेंस बहुत ही बोल्ड एंड सेक्सी है। अदाकारा ने पिछले दिनों फिल्म 'एक विलेन रिर्टन्स' में अपनी हॉटनेस से लोगों को घायल कर दिया था। वहीं इन दिनों वह एक्टर टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी चर्चाओं में हैं। टाइगर ने 'कॉफी विद करण' के नए सीजन में इस बात का खुलासा किया था कि वह अब सिंगल हैं, जिससे साफ जाहिर है कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। इसी बीच दिशा का एक फोटोशूट खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। दरअसल, हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट में ब्लैक कलर की रिवीलिंग ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।