लखीमपुर खीरी में बुधवार शाम दो सगी बहनों के रेप के बाद शव एक पेड़ से लटके मिले
(India) लखीमपुर खीरी में बुधवार शाम दो सगी बहनों के शव एक पेड़ से लटके मिले। दोनों नाबालिग थीं। एक 7वीं और दूसरी 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। उम्र 15 और 17 साल थी। मां ने आरोप लगाया कि दोनों बेटियों को उनके सामने दो युवकों ने अगवा किया। इसके बाद खेत में ले जाकर रेप किया और हत्या कर दी। घटना निघासन थाना क्षेत्र की है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात निघासन चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एसपी संजीव सुमन की ग्रामीणों से झड़प हो गई। गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दी। एसपी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। ग्रामीण एसपी तक से ग्रामीण भिड़ गए। पुलिस ने धक्का देकर कई ग्रामीणों को वहां से हटाया। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देर रात खुद आईजी घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्होंने वहां जांच की।

अखिलेश बोले- लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।'

प्रियंका ने कहा- लखीमपुर में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।