(India)
उत्तराखंड में 19 साल की अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर रिसॉर्ट में काम कर चुकी पूर्व महिला कर्मचारी ने बड़ा खुलासा किया है। उसका कहना है कि रिसॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता लड़कियों से बदसलूकी करते थे। पूर्व कर्मचारी ने कहा, 'मैंने वनंतरा रिसॉर्ट मई में जॉइन किया था, लेकिन जुलाई में नौकरी छोड़ दी थी। पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता रिसॉर्ट में लड़कियां लाते थे, वहां VIP भी आते थे। वहां बहुत घिनौनी हरकतें होती थीं।' पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य लड़कियों के साथ गंदी हरकतें करता था। उन्हें गंदी गालियां भी देता था। रिसॉर्ट में संदिग्ध लड़के-लड़कियां आते थे। पुलकित रजिस्टर में उनकी एंट्री करने से मना कर देता था। कई बार वह इन लड़के-लड़कियों के साथ गांजा पीता था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।