लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा, बस और ट्रक की भिड़ंत में 8 की मौत, 25 से अधिक घायल
(India)

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया..... इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है.... जबकि कई घायल हैं. बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया पुलिस चौकी के पास शारदा नदी के पुल पर दर्जनों यात्रियों से भरी निजी बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई... इसके चलते निजी बस में बैठे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है. धौरहरा से करीब 50 यात्रियों को लेकर एक निजी बस सुबह करीब साढ़े सात बजे लखीमपुर आ रही थी, तभी ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया पुलिस चौकी के पास शारदा नदी के पुल पर लखीमपुर की ओर से बहराइच जा रही एक ट्रक से टकरा गई.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।