जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में पिछले आठ घंटे के अंदर दो बम विस्फोट ने सनसनी मचा कर रख दी है। पहले बुधवार देर रात उधमपुर जिले में एक बस में धमाका हुआ, जिसमें 2 लोग घायल हो गए. वहे इसके बाद गुरुवार सुबह 6 बजे इसी इलाके में बस स्टैंड पर खड़ी बस में धमाका हुआ. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस तरह लगातार हुए दो धमाकों के बाद तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। आपकों बता दें, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ रहे थे. हालांकि अब इसे टाल कर तारीख बढ़ा दी गई है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।