ऋतिक-सैफ की 'विक्रम वेधा' की फैंस कर रहे तारीफ
(India) ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। ये 30 सितंबर 2022 को थियेटर में रिलीज हो रही है, लेकिन इससे पहले ट्विटर पर रिएक्शन आने लगे हैं। फिल्म क्रिटिक्स और विदेशों में मूवी देखने वाली लोग सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू दे रहे हैं। बॉलीवुड के लिए खुशी की बात ये है कि बड़े दिनों बाद किसी फिल्म को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ज्यादातर लोग इसे मास्टरपीस बता रहे हैं। ऋतिक और सैफ को एक्टिंग के साथ-साथ मेकर्स को भी शानदार मूवी बनाने के लिए क्रेडिट दे रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।