झांसी पॉलिटेक्निक कॉलेज में गैंगरेप के सभी दोषियों को उम्रकैद,23 माह पहले नाबालिग छात्रा से की थी दरिंदगी
(India)
झांसी में अपर सत्र न्यायाधीश नितेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने पॉलिटेक्निक कॉलेज गैंगरेप केस के सभी 8 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। शनिवार को पॉस्को एक्ट, गैंगरेप, डकैती समेत 11 धाराओं में दोषी माना था। विशेष लोक अभियोजक विजय कुशवाहा ने बताया, "11 अक्टूबर 2020 को 16 साल की छात्रा स्कूटी से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। रास्ते में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास आरोपियों ने उसको रोक लिया। मारपीट करते हुए उसे कॉलेज के हॉस्टल में ले गए। वहां पहले से लड़की का दोस्त मौजूद था। आरोपियों ने मारपीट कर छात्रा और उसके दोस्त के अश्लील फोटो और वीडियो बनाया। महोबा निवासी रोहित कुमार सैनी, झांसी निवासी मयंक शिवहरे, ककरबई निवासी भरत कुमार कुशवाहा, प्रयागराज के थरवई थाना निवासी विपिन तिवारी, गोंडा के थाना बजीरगंज निवासी शैलेंद्र कुमार पाठक, झांसी के मऊरानीपुर निवासी मोनू पार्या, रानीपुर निवासी धर्मेंद्र सेन व महोबा के कुलपहाड़ निवासी संजय कुशवाहा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।