डॉ अनिल शर्मा के सुरों में ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह पुनर्जीवित, सुनील नारनौलिया का 5 वा गाना "कभी फूलों सी नाज़ुक है" हुआ रिलीज़
(Amber, Jaipur) ईशानवी म्यूजिक के बैनर तले 150 देशों के 250 से अधिक म्यूजिक प्लेटफार्म पर सुनील नारनौलिया का 5 वा गाना "कभी फूलों सी नाज़ुक है" रिलीज़ किया गया। सुनील नारनौलिया की लिखी और संगीतबद्ध इस बेहद खूबसूरत नज़्म को आवाज़ दी है वॉइस ऑफ़ जगजीत सिंह डॉ अनिल शर्मा ने। इस नज़्म में ज़िन्दगी के विभिन्न रंगों को दिखाया गया है। सुनील ने इस नज़्म में अपने शब्दों के ज़रिये ज़िंदगी के सफ़ेद और स्याह पहलुओं को दिखाने के साथ जीवन को सकारात्मकता के साथ जीने का सन्देश भी दिया है।
सुनील ने जितनी गहराई से इस नज़्म को लिखा है डॉ अनिल शर्मा ने उतनी ही शिद्दत के साथ इसे अपने स्वरों में जीया है। डॉ अनिल शर्मा की आवाज बरबस ही ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह की याद दिला देती हैइस गाने का बेहद खूबसूरत म्यूजिक अरेंजमेंट मशहूर गिटारिस्ट संजय माथुर ने तैयार किया है। उन्होंने संतूर और कीबोर्ड के जादुई प्रयोग से इस गाने को बेहद कर्णप्रिय बना दिया है। रिकॉर्डिंग, मिक्स एंड मास्टरिंग की ज़िम्मेदारी संभाली है फॉक नेक्सस स्टूडियो ने।।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।