'द कश्मीर फाइल्स' को IFFI ज्यूरी ने बताया 'प्रोपगंडा'
(India) इजरायली फिल्म निर्माता नदाव लैपिड और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के जूरी प्रमुख ने मूवी की आलोचना की है। कभी फिल्म को बैन करने की मांग उठी तो कभी कश्मीरी पंडितों की इस कहानी को ही काल्पनिक बता दिया गया। फिल्म को लेकर खूब प्रर्दशन हुए, लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया, लेकिन अब एक बार फिर फिल्म चर्चा में है। गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में जूरी के हेड ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर सवाल उठा दिए। उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को 'वल्गर प्रोपगैंडा' कहा है।

20 नवंबर से गोवा में चल रहे ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का समापन 28 नवंबर को किया गया। हालांकि इस समारोह का समापन में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख सभी लोग हैरान रह गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।