दोस्तों ने सतीश कौशिक की हत्या,साजिश के आधार पर पुलिस ले सकती है बड़ा एक्शन
(India) बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सान्वी मालू नाम की एक महिला ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत करके दावा किया है कि सतीश कौशिक की हत्या की गई थी. इतना ही नहीं इस महिला ने दावा किया है कि सतीश कौशिक की हत्या में कोई और नहीं बल्कि मेरे पति विकास मालू शामिल हैं,

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैनेजर के मुताबिक रात लगभग 9 बजे कौशिक ने खाना खाया और फिर टहलने के बाद अपने कमरे में चले गये थे और फिर उन्होंने फिल्मों की कुछ ‘क्लिप’ देखी. कुमार ने बताया कि देर रात लगभग 12 बजे कौशिक ने अपने मैनेजर को बुलाया जो बगल के कमरे में ही ठहरे थे और उन्होंने बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत की. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान घटनास्थल पर या मृतक के कमरे से कुछ भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है, सिवाय कुछ दवाओं के. उसने बताया कि सभी प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए. पुलिस ने बताया कि मौके से लगे सीसीटीवी फुटेज को भी जब्त कर जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि डीडीयू अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड ने बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।