जयपुर में फिर छाई दहशत , दिनदहाड़े छात्रा की चाकू मारकर हत्या
(Jaipur, Jaipur) जयपुर के मनोहरपुर इलाके में स्थित एकलव्य एकेडमी क्लासेज फॉर लाइब्रेरी सेंटर में शनिवार सुबह करीबन 10.30 बजे एक युवक ने छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी गठवाड़ी निवासी सुनील बागड़ी उर्फ सुरेंद्र मीणा उम्र 25 साल ,अरनिया गांव निवासी मृतक शोभा चौधरी उम्र 23 साल है | पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक शोभा चौधरी एकेडमी में फाउंडेशन कोर्स कर रही थी और वहीं, सुनील बागड़ी लाइब्रेरी में स्टडी करने आया करता था। घटना की वारदात के समय शोभा एकेडमी की चाट पर खाना खाने गयी थी और उसी दौरान सुनील भी उसके पीछे पीछे छत पर वारदात को अंजाम देने पहुंच गया ,जहाँ उसने शोभा की चाकू मारकर हत्या कर दी | अशोक बेनीवाल ने बताया- घटना के दौरान मैथ पढ़ाने वाले रोहित यादव फाउंडेशन कोर्स के करीब 25 बच्चों की ग्राउंफ फ्लोर पर क्लास ले रहे थे।तभी अचानक छत से चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी। इस पर सभी छात्र छत की तरफ दौड़े। जहां शोभा चौधरी लहूलुहान हालत में नीचे गिरी हुई थी।उसे इलाज के लिए मनोहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर उसे निम्स में भर्ती कराया गया जहा उसे मृतक घोषित कर दिया गया | वही दूसरी और वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने घर आकर खुद भी जहर खा लिया | परिजनों को पता चले ही सुनील को निम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया | दिनदहाड़े ऐसी वारदात को सुनकर आसपास के इलाको में अभी दहशत बनी हुई है और पुलिस घटना के जांच में जुटी हुई है |



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।