TRAI का नया प्लान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से अनचाही Call और SMS से मिलेगा छुटकारा
(India) टेलिकॉम कंपनियो को प्रमोशनल और फर्जी कॉल्स और मैसेज को रोकने के टूल को लॉन्च करना होगा। मतलब साफ है कि 1 मई के डेडलाइन के बाद यूजर को फोन पर मिलने वाली अनचाही फर्जी मैसेज और कॉल्स से छुटकारा मिल जाएगा। ट्राई की ओर से होम मिनिस्ट्री और साइबर सेल की ओर से मिलने वाली फर्जी और अनचाही कॉल की शिकायतों को टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझा किया जाएगा। इसके बाद टेलीकॉम कंपनियां ऐसे फर्जी कॉल्स और मैसेज के खिलाफ कार्रवाई कर पाएंगी। साथ ही टेलीकॉम कंपनियों जैसे जियो, एयरटेल बीएसएनएल को बैकिंग, मार्केटिंग के लिए अलग सीरीज के नंबर जारी किए जाएंगे। जिससे यूजर्स आसानी से बैंकिंग और प्रमोशनल कॉल और कॉल्स को पहचान पाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।