(India)
राघव ने हाल ही में शहनाज संग अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है और खुलकर जवाब दिया है। शहनाज अब भी इस पर चुप हैं। सलमान खान ने राघव और शहनाज के अफेयर पर किया था इशारा | डांसर और एक्टर राघव जुयाल इन दिनों आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फरहाद सामजी की निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, भूमिका चावला, जगपति बाबू और वेंकटेश दग्गुबाती भी हैं। ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया था और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। प्रमोशन्स के बीच राघव ने हाल ही में शहनाज़ के साथ डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।