गुजरात में ISIS मॉड्यूल, संदिग्ध आतंकी ISIS में शामिल होने के लिए भागने की फिराक में थे
(India) गुजरात में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, पोरबंदर से पकड़े गए 5 संदिग्ध, लव जिहाद के लिए 16-18 साल के लड़कों को करते थे तैयार, गुजरात एटीएस की टीम ने पोरबंदर में बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. एटीएस ने आईएसआईएस के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पोरबंदर से एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. खुफिया जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की गई है. ऑपरेशन पूरा होने के बाद एटीएस आधिकारिक घोषणा करेगी. माना जा रहा है कि आज शाम तक मीडिया को आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है.

आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में इनसे रात भर पूछताछ की गई. इस दौरान पता चला कि वे आईएसआईएस ज्वाइन करने के लिए भागने की तैयारी कर रहे थे और पिछले एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे. उन्हें पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं से संदेश दिया जा रहा था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।