साउथ एक्टर सूर्या के जन्मदिन पर पोस्टर लगाने  खंभे पर चढ़े, करंट लगने से  2 फैन की हुई मौत।
(India) साऊथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकार सूर्या के जन्मदिन पर उनके 2 फैन की करंट लगने से मौत हो गयी, एक्टर 23 जुलाई को अपना जन्मदिन मन रहे थे, इसी बीच आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के मोपुलावरिपलेम गांव में फिल्म एक्टर सूर्या के पोलुरी साई और नक्का वेंकटेश नाम के दो फैन उनके जन्मदिन का फ्लैक्स लगाने के लिए खंभे पर चढ़े, फ्लैक्स में लगी लोहे की रॉड ओवरहेड बिजली के तार के संपर्क में आ गया जिससे दोनों शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है की मरने वाले दोनों शख्स नरसरावपेट के एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।