(India)
गदर 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फ़िल्म ग़दर के बाद अब सबकी निगाहें गदर 2 पर है. 22 साल बाद एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह बनकर लौटे हैं. ट्रेलर की शुरुआत तारा सिंह (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) की बातचीत से शुरू होती है. इनका बेटा चरणजीत पाकिस्तान चला जाता है और पाकिस्तानी फौज के जनरल के अत्याचार का शिकार हो जाता है. बेटे को बचाने तारा सिंह (सनी देओल) पाकिस्तान जाता है, और यही से मोड़ लेती है गदर 2 असली कहानी. गदर 2 का ट्रेलर लगभग तीन मिनट का है. ट्रेलर में चार चेहरों को ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया गया है. फिल्म 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।