रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही कमाए 11.5 करोड़ रुपए
(India) रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में रिलीज़ के साथ ही तहलका मचा दिया. रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. बिना किसी हॉलीडे के भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए शानदार ओपनिंग की है. रणवीर सिंह की पिछली फिल्म सर्कस ने पहले दिन 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया था और जयेशभाई जोरदार ने 3.25 करोड़ रुपए ही कमाए थे. दूसरी तरफ आलिया भट्ट की पिछली फिल्म ब्रह्मास्त्र ने 36 करोड़ रुपए की शानदार कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई और ज्यादा हो सकती है. ऐसे में अनुमान है कि फर्स्ट वीकेंड में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म 35-40 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लेगी. वहीँ दूसरी ओर ओपेनहाइमर और बार्बी भी अच्छी कमाई कर रही हैं, लेकिन ये मल्टीप्लेक्स और अर्बन ओरिएंटेड फिल्में हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।