सोनू सूद का जन्मदिन आज, कोविड के समय ज़रूरतमंदों की सहायता कर मसीहा बन उभरे
(India) Happy Birthday Sonu Sood:अभिनेता सोनू सूद आज अपना 48वाँ जन्मदिन मना रहे है,आज भी सोनू सभी की सहायता करते है.गाँव तक उन्हें अच्छी ख़ासी पहचान मिली है.कोविड में लॉकडाउन लगने से सेकड़ों परिवारों का रोज़गार छीन गया था,उस भयावह दौर में हज़ारों लोगों को दवाइयाँ और भोजन मुहैया कराया और मसीहा बनकर उभरे.महामारी के समय ज़रूरतमंदों के उम्मीदों की रोशनी बन गए.कई फ़िल्मों में अभिनय निभा चुके सोनू सूद आज करोड़ों के मालिक है.काफ़ी संघर्ष के बाद उन्होंने मुक़ाम हासिल किया.

एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई पहुँचे थे,जब उनकी जेब में केवल 5000 रुपए ही थे,आज उनकी नेटवर्थ 18 मिलियन डॉलर यानी 140 करोड़ रुपए है.

वे इस वक्त रियलिटी शो mtv रोडीज़ 19 (कर्म या कांड) को होस्ट कर रहे है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।