(India)
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है. फिल्म ने सब तक 27.10 करोड़ रुपए कम लिए है.इस रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में सारा अली खान ने रणवीर सिंह के साथ एक कैमियो रोल किया है.सारा अली खान ने फिल्म में रणवीर सिंह के इंट्रोडक्टरी गाने- हार्टथ्रोब में उनके साथ डांस किया है.हाल ही में सोशल मीडिया पर सारा अली खान ने रणवीर सिंह के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- मेरा सिंबा सबका रॉकी, दहाड़ते रहो! सारा अली खान के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।