टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन के साथ वॉलीबॉल मैच खेलते दिखें अक्षय कुमार
(India) फिल्म OMG 2 को लेकर अक्षय कुमार इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. फिल्म के ट्रेलर को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म का इंतज़ार कर रहें हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्टर अक्षय कुमार का एक वीडियो आया है, जिसमें वे जुहू स्थित अपने घर पर टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन के साथ वॉलीबॉल मैच खेलते दिख रहे हैं. इन तीनों ने एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट किया. बता दे कि फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म ईद 2024 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।