(India)
चंद्रमुखी 2 : अभिनेत्री कंगना रनौत अब हॉरर कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नज़र आने वाली है. लाइका प्रोडक्शंस ने इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस कंगना रनौत ग्रीन कलर की साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी पहने हुए दिख रही हैं. जारी किए गए पोस्टर में अभिनेत्री कंगना रनौत एक महल के अंदर खड़ी होकर पोज देती दिखाई दे रही हैं. कंगना रनौत के इस लुक को फैंस काफी ज्यदा पसंद कर रहे है और फिल्म को लेकर लोगों में और ज्यादा एक्साइटमेंट आ गई है. लाइका प्रोडक्शंस ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'खूबसूरती और पोज जो शिद्दत से हमारा ध्यान चुरा लेती है! पेश है चंद्रमुखी 2 से चंद्रमुखी के रूप में कंगना रनौत का पहला आकर्षक, प्रभावशाली और खूबसूरत लुक. फिल्म को इस गणेश चतुर्थी पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया जा रहा है!'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।