महात्मा गांधी पर बनेगी वेब सीरीज, गांधी की फिलॉस्फी को सीरीज के जरिए समाज में लेकर आएंगे- डायरेक्टर मनीष किशोर
(India) डायरेक्टर मनीष किशोर महात्मा गांधी पर वेब सीरीज बना रहे है. इस वेब सीरीज का नाम ‘द घोस्ट ऑफ गांधी’ है. बताया जा रहा है कि महात्मा गांधी पर बनने वाली यह वेब सीरीज सीरीज 8 एपिसोड की होगी और इसमें सुरेंद्र राजन महात्मा गांधी का रोल निभाएंगे, वहीँ डेजी शाह पत्रकार की भूमिका में इस वेब सीरीज में नज़र आएंगे. जानकारी के मुताबिक शारिब हाशमी, शरमन जोशी भी इस वेब सीरीज का हिस्सा होंगे. डायरेक्टर मनीष किशोर ने कहा- ‘मैं जिंदगी में 15 बार गांधी बन चुका हूं. लगभग हर बार महात्मा गांधी को निगेटिव ही दिखाया गया है. हम महात्मा गांधी की फिलॉस्फी को सीरीज के जरिए समाज में लेकर आएंगे. गांधी जी की फिलॉसफी पर कैसे एक बेहतर समाज एक बेहतर देश बन सकता, उसे दिखाने की कोशिश करेंगे. इस सीरीज का मकसद देश और समाज को गांधी जी के बारे में बताना है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।