(India)
बॉलीवुड और टॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार के के मेनन को ज्यादातर नेगेटिव रोल में देखा गया है. हाल ही में वे शाहिद कपूर के साथ वेब सीरीज फर्जी में नजर आए थे. अब वे फिल्म लव ऑल में नज़र आएंगे, इस फिल्म के निर्देशक सुधांशु शर्मा है. फिल्म लव ऑल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. एक इंटरव्यू के दौरान के के मेनन ने सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर कहा कि इस केस की जांच-पड़ताल और तहकीकात जारी रखनी चाहिए. हालांकि के के मेनन ने इंटरव्यू में प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने यह भी कहा कि- वे अच्छे प्रोजेक्ट करने पर यकीन रखते हैं, और उसी से उन्हें खुशी मिलती है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।