125 करोड़ रुपए के बजट में बनेगा कांतारा 2 फिल्म का प्रीक्वल
(India) कांतारा के मेकर्स अब फिल्म के प्रीक्वल पर काम कर रहे हैं और मिली जानकारी के मुताबिक कांतारा 2 नाम से बन रही प्रीक्वल का बजट पहली फिल्म के मुकाबले 7 गुना बढ़ा दिया है. फिल्म कांतारा ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी थी और फ़िल्म का बजट 16 करोड़ का था लेकिन इस प्रीक्वल का बजट 125 करोड़ होने का अनुमान है. जानकारी के मुताबिक फिल्म के प्रीक्वल में पंजुर्ली दैव की कहानी पर फोकस किया जाएगा. इस बार कांतारा 2 की सेटिंग मैंगलोर में होगी. बता दे कि कांतारा फिल्म अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म भी बन चुकी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।