इब्राहिम अली खान को मिली दूसरी नयी फिल्म, डायरेक्शन कुणाल देशमुख करेंगे
(India) इब्राहिम अली खान जल्द ही फिल्म सरजमीं से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही इब्राहिम अली खान के पास एक नयी फिल्म का ऑफर आया है. जानकारी के मुताबिक इस नयी फिल्म का नाम दिलेर है. बता दे की इब्राहिम अली खान सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलेर फिल्म का डायरेक्शन कुणाल देशमुख करेंगे. कुणाल देशमुख शिद्धत, जन्नत और तुम मिले जैसी फिल्में बना चुके हैं. यह फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।