(India)
राघव लॉरेंस और कंगना रनोट की आने वाली फिल्म चंद्रमुखी-2 की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले ये फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसको 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा. लायका प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि टेक्निकल खामी की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है. बता दे कि यह फिल्म तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म चंद्रमुखी की सीक्वल है और इस फिल्म में रजनीकांत और ज्योतिका ने लीड रोल निभाया था. चंद्रमुखी 2 फिल्म में कंगना रनोट राज दरबार की नर्तकी (चंद्रमुखी) का रोल करेंगी जो अपनी कला और खूबसूरती के लिए मशहूर है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।