तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा दिखे एक साथ, अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान तमन्ना विजय वर्मा की फोटो क्लिक करती दिखाई दी
(India) भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को मुंबई में एक अवॉर्ड सेरेमनी में साथ देखा गया। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान तमन्ना विजय वर्मा की फोटो क्लिक करती दिखाई दी, वहीं इस इवेंट के बाद दोनों एक दुसरे का हाथ पकडे बाहर निकलते दिखे। इस इवेंट से जड़े कुछ वीडियोस सोशल मीडिया पर आग लगा रहे हैं। आपको बता दे इस इवेंट में तमन्ना पर्पल बैकलेस बॉडीकॉन में अपने बाल खुले रखने के साथ लाइट मेकअप में दिखाई दी। जबकि विजय वर्मा ब्लैक और सिल्वर सूट में नजर आए। इस साल की शुरुआत में तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, मैं कई लोगों के साथ पहले भी काम किया है। मुझे लगता है कि पार्टनर चुनना काफी पर्सनल डिसिशन है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।