(India)
साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों शादी को लेकर चर्चा में है. दरअसल अभी हाल ही में एक्ट्रेस साई पल्लवी की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह गले में फूलों की माला पहने हुई थी. इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर यह बात आग की तरह फ़ैल गई कि एक्ट्रेस साई पल्लवी ने साउथ फिल्म डायरेक्टर से शादी कर ली है. हालांकि अब साई पल्लवी ने खुद इस बात पर कहा है कि यह शादी की खबरें गलत है और शादी की अफवायें फैलाई जा रही है. एक्ट्रेस साई पल्लवी ने कहा कि इन्टरनेट पर वायरल हो रही वह तस्वीर उनकी नई फिल्म के मुहूर्त पूजा की थी. एक्ट्रेस साई पल्लवी ने ट्वीट कर लिखा कि- ईमानदारी से कहूं तो मुझे अफवाहों की परवाह नहीं है, लेकिन जब इसमें परिवार वाले दोस्त शामिल होते हैं, तो मुझे बोलना पड़ता है. यह मेरी फिल्म के मुहूर्त पूजा के इवेंट की फोटो है, जिसे जानबूझकर क्रॉप किया गया और गलत इरादों से इसे फैलाया जा रहा है. जब मैं अपने काम के बारे में खुद जानकारी दे रही हूं, ऐसे समय में इस तरह की बातों के लिए सफाई देना बहुत ही दिल दुखाने वाला है. इस तरह की चीज़े बहुत ही दुखद है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।