(India)
देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड के आरोपी राज हनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने बाजी मार ली है. राजस्थान के जयपुर से हत्या के मास्टरमाइंड समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार इन तीनों बदमाशों के पास से 90 जिंदा कारतूस, दो पिस्तौल, एक ब्लैक कलर की थार कार, 66 ग्राम सोना और 158 ग्राम चांदी मिली है. इससे पहले भी पुलिस इस मामले में तीन शूटर को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक इस मामले में कुल छह बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।