लंबे समय के बाद एक बार फिर फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या और एक्टर सलमान खान साथ करेंगे काम
(India) फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि वे बहुत जल्द एक बार फिर से एक्टर सलमान खान के साथ काम करने वाले हैं. सूरज बड़जात्या ने बताया कि वो अभी फिल्म की स्क्रिप्ट और उसके शुरुआती प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं और साल 2024 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी. फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या ने कहा कि वह खुद स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं और इसलिए इसमें थोड़ा ज्यादा वक़्त लग रहा है. उन्होंने कहा कि मैं और सलमान काफी समय के बाद साथ आ रहे हैं, इसलिए यह फिल्म खास होनी चाहिए. मैं चाहता हूँ कि सलमान खान के साथ उनका प्रोजेक्ट उनकी पिछली सभी फिल्मों की तरह यादगार रहे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।